फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ी भूपचंद में तनाव, पुलिस तैनात

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
सहपऊ/हाथरस। थाना सहपऊ के गांव गढ़ी भूपचंद में बुधवार की रात युवक की हत्या के बाद पुलिस ने रिटायर दरोगा सहित चार नामजदों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो लाइसेंसी बंदूकें भी बरामद की है। इधर, घटना के बाद गांव में तनाव भरी खामोशी छाई रही। पोस्टमार्टम के बाद बेहद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि जमीन के विवाद को लेकर थाना सहपऊ क्षेत्र के गांव गढ़ी भूपचंद में बुधवार रात कुछ लोगों ने एक युवक गजेंद्र की गोली मारकर और पिटाई कर दी थी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई थी। एसपी सहित आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। इस मामले की रिपोर्ट अब मृतक के भाई मुन्नालाल ने रिटायर्ड दरोगा ब्रह्मप्रताप उसके दो पुत्रों देवेंद्र और राणा शाह के अलावा सतेंद्र और नीता पत्नी राणा शाह के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस ने ब्रह्मप्रताप, देवेंद्र, राणा और नीता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रिटायर दरोगा के यहां से दो लाइसेंसी बंदूक अपने कब्जे में ले ली हैं। इसके अलावा हत्या में प्रयुक्त की गई मोंगरी आदि भी पुलिस ने बरामद किया है। घटना के बाद दूसरे दिन भी गांव में तनाव व्याप्त रहा और फोर्स तैनात रही। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद गांव लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के घर पूरे दिन कोहराम मचा रहा। एसओ सहपऊ विजय कुमार के मुताबिक अन्य नामजद की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें