फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 967 विद्यार्थियों ने दी विद्या ज्ञान परीक्षा

Mon, 02 Dec 2024 02:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद स्तरीय सरकारी परियोजना विद्या ज्ञान की प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा 2025-2026 दून पब्लिक स्कूल में रविवार को हुई। परीक्षा शिवनदार फाउंडेशन द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग की ओर कराई गई। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को निशुल्क शिक्षा प्रदान कराने के लिए हुई। इसमें 967 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा में कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा दो पालियों में कराई गई। पहली पाली में कक्षा पांचवीं तक की 897 बालिकाओं में से 460 उपस्थित रहीं। दूसरी पाली में पांचवीं तक के 894 बालकों में से 467 बालक उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रधानाचार्य जेके अग्रवाल ने बताया कि विद्या ज्ञान प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा कराने का उद्देश्य बच्चों में प्रतिभा की पहचान करना है। शिक्षा में सुधार लाना, छात्रों को प्रेरणा देना, शिक्षकों को प्रशिक्षित करना, छात्रों को उच्च शिक्षा में प्रवेश दिलाने के लिए तैयार करना व शिक्षा नीति में सुधार की आवश्यकता के लिए है। परीक्षा एक प्रकार की प्रतियोगी परीक्षा है,जो छात्रों की अकादमिक योग्यता और प्रतिभा का मूल्यांकन करने के लिए आयोजित की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें