न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है, लेकिन कई विभागों में अभी आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही है। अभी तक इन विभागों में मोदी व योगी के फोटो लगे होर्डिंग्स लगे हुए हैं। कई कार्यालयों में से अभी योगी व मोदी के फोटो नहीं हटाए गए हैं।
आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होते ही जिले भर में अभियान चलाकर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने राजनीतिक दलों और नेताओं के बैनर और होर्डिंग्स को उतवार दिया।
वहीं जिले के बिजली महकमा सहित कई कार्यालयों में कई दिन बीतने के बाद आदर्श अचार संहिता से अफसर अनजान है। ओढ़पुरा बिजली कार्यालय, बिजली स्टोर आदि जगहों पर सरचार्ज समाधान योजना, सौभाग्य योजना आदि के होर्डिंग्स व फ्लैक्स लगे हुए हैं। विभागीय अधिकारी यह कह रहे हैं कि यह योजनाओं के फ्लैक्स हैं।