न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
राजस्थान मेें पांच प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे गुर्जर आंदोलन के चलते लखनऊ बांद्रा एक्सप्रेस रविवार व सोमवार को हाथरस सिटी स्टेशन पर नहीं आई। इस कारण यात्री परेशान रहे। बता दें कि रविवार को लखनऊ बांद्रा एक्सप्रेस रविवार की शाम को हाथरस सिटी स्टेशन से होकर जाती है। सोमवार की सुबह यह ट्रेन लखनऊ से वापस आती है। सोमवार को रविवार को ट्रेन के आवागमन नहीं हुआ।
इस कारण इस रूट पर जाने वाले यात्री परेशान रहे। अन्य मार्गों से होते हुए गंतव्य को रवाना हुए। वहीं इस ट्रेन के न आने से दोपहर को मथुरा व कासगंज जाने वाली ट्रेनों में खासी भीड़ रही।