फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र सेनानियों का दर्जा व सम्मान राशि नहीं मिली तो होगा उग्र आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोकतंत्र रक्षक सेनानी कल्याण समिति ने निर्णय लिया है कि यदि 15 दिन में लोकतंत्र सेनानियों का दर्जा एवं सम्मान राशि बहाल नहीं गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन के दौरान जिले के सांसद, विधायकों का घेराव कर धरना प्रदर्शन और अनशन किया जएगा। यह बातेें आर्य समाज सासनी गेट पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए समिति के अध्यक्ष कृष्णगोपाल शर्मा व महामंत्री रामनिवास रावत ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 26नवंबर 2018 के आदेश के के तहत वर्तमान सरकार द्वारा लोकतंत्र रक्षक सेनानियों की पात्रता की पुन: जांच कराई गई। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा 54 लोकतंत्र सेनानियों को अपराधिक प्रवृति का मानते हुए उनकी सम्मान राशि व लोकतंत्र रक्षक सेनानी का दर्जा समाप्त कर आख्या शासन को भेज दी। उन्होनें ने कहा कि हाथरस के जिलाधिकारी द्वारा हमें अपराधिक प्रवृति का घोषित कर लोकतंत्र की हत्या की है। लोकतंत्र सेनानियों का अपमान किया है। जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीएम के के आदेश के विरुद्ध मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, राजनैतिक पेंशन मंत्री राज्यपाल को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें