न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस जिला बिजली चोरी में तो टॉप दस की सूची में है तो वहीं ओटीएस में भी जिला नबंर वन पर पहुंच गया है। अब तक 25 हजार लोगों ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत पंजीकरण कराया है। विभाग को 23 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया भी मिला है।
बता दें कि बिजली विभाग का जिले मेें करोड़ों रुपये का बकाया है। तमाम कोशिश के बावजूद विभाग को लक्ष्य के सापेक्ष बकाया की धनराशि नहीं मिली है। अब जनवरी में समाधान योजना का क्रियान्वयन किया गया तो बकाएदारों ने ओटीएस में पंजीकरण कराना शुरू कर दिया है।
अब तक जिले के 25 हजार बकाएदारों ने ओटीएस में रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके साथ 23 करोड़ 79 लाख 58 हजार रुपया वसूल किया गया है। अब 15 फरवरी तक अधिक से अधिक बकाया लाने की कोशिश में अधिकारी जुटे हैं। अधीक्षण अभियंता प्रदीप अग्रवाल का कहना है कि अब तक 25 हजार लोगों ने ओटीएस में रजिस्ट्रेशन कराया है।