हाथरस में गुरुवार की शाम को हुर्ठ बारिश में छाता जगाकर जाते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस। बुधवार की रात मौसम ने करवट ली। रिमझिम बारिश ने दस्तक दी। गुुरुवार की सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे। दोपहर को बारिश आई और ठंडी हवाएं चलने लगी। फिर देर शाम बारिश के साथ ओलों की बौछार हुई। इससे कड़ाके की सर्दी बढ़ गई। लोगों की जनजीवन प्रभावित हुई। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखे।
गुरूवार की सूर्यदेव बादलों के आगोश में समाये रहे। ठंडी हवाएं लोगों की कंपकंपी छुड़ा रही थीं। सर्दी से बचने के लिए बच्चों से लेकर बुर्जुग तक गर्म कपड़े पहने हुए दिखे। दोपहर को बूंदाबांदी हुई। देर शाम झमाझम बारिश व ओलों की बौछार से सर्दी में और इजाफा हो गया। सर्दी से बचने के लिए लोग जल्दी घरों में कैद हो गए।
शहर के सार्वजनिक स्थलों व घरों में लोग अलाव के सहारे ठंड को दूर करने में जुटे रहे। लगातार बढ़ रही ठंड से हार्ट व सांस के रोगियों की मुश्किलें बढ़ रही है। सरसों की फसल को ओलवृष्टि से नुकसान है।