फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

95 छात्राओं के लिए मात्र छह शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ..........
फोटो-
हेडिंग-
95 छात्राओं के लिए मात्र छह शौचालय
क्रासर-
महिला आयोग की सदस्य ने किया कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण
जिला महिला अस्पताल के निरीक्षण में भी मिलीं कमियां
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी बुधवार को हाथरस आईं। उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। दोनों ही जगहों पर मिलीं कुछ कमियों को दूर कराने के लिए उच्चाधिकारियों से कहा।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर को राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी पहुंची। यहां पर उन्होंने वार्ड में भर्ती महिला मरीजों से बात की और स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। यहां पर रात को सुरक्षा का कोई इंतजाम न होने की बात पर नाराजगी जताई। इसके अलावा डॉक्टरों की कमी की बात भी मीना कुमारी के सामने आई। यहां के बाद आयोग की सदस्य कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय डायट परिसर पहुंचीं। यहां पर 95 छात्राओं के सापेक्ष छह शौचालय होने पर नाराजगी जताई और जिम्मेदार लोगों को शौचालयों की व्यवस्था कराने को कहा। इसके अलावा शिक्षिकाओं की कमी व शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए कहा। वार्डन सुनीता सिंह से छात्राओं की दिनचर्या के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें