फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल पहले भागवत कथा में आए थे कोविंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


भाजपा राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी रामनाथ कोविंद का हाथरस से गहरा नाता रहा है। हाथरस के लोगों ने उन्हें जब भी किसी कार्यक्रम में बुलाया, वह शामिल होने जरूर आए। कार्यक्रम छोटा रहा हो या बड़ा वह मन से कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।

वर्तमान में भाजपा के सदर विधायक हरीशंकर माहौर द्वारा मुरसान गेट पुष्पांजलि गेस्ट हाउस में 6 जुलाई वर्ष 2013 में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कराया गया था। तब वह पूर्व विधायक थे और कोविंद भाजपा प्रदेश महामंत्री पद पर आसीन थे। हरीशंकर माहौर के निमंत्रण पर वह भागवत कथा में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन


उनके हाथरस आगमन पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया था। भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि रामनाथ कोविंद पिछले साल सौभाग्य फार्म हाउस में हुए भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक में भी शामिल होने आए थे और एक दिन यहीं रहे थे।
विज्ञापन


भाजपा नेता हरीशंकर माहौर, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष सेंगर, हरीशंकर राना भूरा पहलवान, संजय सक्सेना, अशोक अग्रवाल, अनिल शेखावत सहित तमाम भाजपा नेताओं ने उनका माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह भेंट कर जोशीला स्वागत किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें