फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी पर जांच कराने पहुंचे 86 लोग, छह जिला अस्पताल रैफर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की दहशत के बीच बाहरी शहरों से लोगों का आना लगातार जारी है। शनिवार को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बाहर से आए 86 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इनमें से छह मरीजों को हाथरस जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के गांव झगरार, पिपरामई, लुहेटा, कजरौठी, चिरावली, जारऊ, कुकटई, नगला केसरी, नगला मियां, आरती, एदलपुर, विधिपुर, नगला रमजू आदि गांवों में होडल, गुड़गांव, दिल्ली, फर्रुखाबाद, महाराष्ट्र, नोएडा, रेबाड़ी, कानपुर, पंजाब, पानीपत, मुंबई, गुजरात आदि शहरों से काफी संख्या में मजदूर और नौकरीपेशा लोग लौटकर आए हैं। ऐसे में ग्रामीणों में इनके आने से दहशत हैं। शुक्रवार को इन जगहों से लौटे करीब 86 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यह सभी लोग मास्क लगाकर सीएचसी पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह और अन्य चिकित्सकों ने इनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनसे परेशानी के बारे में पूछा गया तो इनमें से कुछ लोगों ने हल्की सर्दी, खांसी, जुकाम होने की शिकायत की और कुछ लोगों ने किसी भी तरह की परेशानी होने से इंकार कर दिया। 86 में से छह लोगों को जांच के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इधर, तहसील पर बनाए गए कंट्रोल रूम में भी दिनभर फोन घनघनाता रहा, फोन पर ग्रामीण बाहर से लोगों के आने की जानकारी देते रहे। कजरौठी में कर्नाटक से आए लोगों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें