फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम को बिना लाइसेंस के चलते मिलीं चार पैथोलॉजी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर और देहात में चार जगहों पर छापामारी की। इसके तहत चार पैथोलॉजी लैब अवैध रूप से संचालित होते हुए पाई गईं। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए नोटिस दिया गया। गुरुवार को नोडल अधिकारी डॉ. डीके अग्रवाल अपनी टीम के साथ शांती पैथोलॉजी बागला अस्पताल के सामने पहुंचे।
पैथोलॉजी संचालन के संबंध में डॉ. अग्रवाल ने प्रपत्र मांगे तो कोई कागज उन्हें नहीं दिखाया गया, जिससे साफ जाहिर होता है कि बिना लाइसेंस के पैथोलॉजी का संचालन हो रहा है। यहां के बाद शिव पैथोलॉजी चिंताहरण मंदिर और मेट्रो पैथोलॉजी मधुगढ़ी पहुंची टीम को दोनों पैथोलॉजी अवैध तरीके से संचालित होते हुए मिलीं। इनमें से शिव पैथोलॉजी को पहले भी नोटिस दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी बिना किसी खौफ के पैथोलॉजी संचालित हो रही थी। यहां के बाद टीम परसारा गांव पहुंची। यहां पर केयर डायग्नोस्टिक पैथोलॉजी बंद मिली। लोगों से पता करने पर जानकारी मिली कि दो तीन दिन से पैथोलॉजी बंद है। यह भी अवैध रूप से संचालित हो रही थी। डॉ. डीके अग्रवाल ने बताया कि चारों की पैथोलॉजी अवैध रूप से चल रही हैं। इनको नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें