फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर सहित बाबू और सरकारी गाड़ी के चालक पर लगा ओवरलोड ट्रकों से अवैध उगाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के बड़े अफसर, बाबू और उनके सरकारी गाड़ी के चालक पर बालू, कंक्रीट के ट्रकों से अवैध रूप से ओवरलोड के नाम पर उगाही का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता ने डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार से मौखिक रुप से शिकायत की है। डीएम ने प्रकरण में बताया कि शिकायतकर्ता अगर लिखित में शिकायत देता है, तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

शिकायतकर्ता मुरली सिंह ने डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार को एक शिकायत की है। इस शिकायत के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई है। शिकायतकर्ता मुरली सिंह के अनुसार एक अफसर अपनी सरकारी गाड़ी से एक बाबू और चालक की मदद से कैलोरा चौराहे के निकट खड़े होकर ओवरलोड ट्रकों से अवैध रूप से उगाही करते हैं।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता की मानें तो यह अफसर पिछले करीब एक माह से इस तरह से उगाही कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा है कि अफसर अक्सर बालू, कंक्रीट के ओवरलोड ट्रकों को पकड़ते हैं और अवैध रुप से बिना सरकारी रसीद के वसूली करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि जबकि बालू या कंक्रीट के ट्रकों को खनन निरीक्षक के साथ मिलकर पकड़ा जाना चाहिए, लेकिन मौके पर कोई भी खनन निरीक्षक नहीं होता है। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि शिकायतकर्ता ने मौखिक रुप से शिकायत की है। अभी लिखित शिकायत प्राप्त होने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें