फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चि कित्सालय के ट्रस्टी मिले सीएमओ से, रखा अपना पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


चिकित्सालय का लाइसेंस निरस्त होने के बाद खेतान नेत्र चिकित्सालय के ट्रस्टी विजय खेतान ने शनिवार को सीएमओ से मिलकर अपना पक्ष रखा। सीएमओ ने उनसे स्पष्ट रूप से कहा कि वह चिकित्सालय की औपचारिकताओं को पूरा कर लें और नियम के हिसाब से चिकित्सालय के संचालित कराएं।

फिर से पंजीकरण करा दिया जाएगा। बिना चिकित्सक के चिकित्सालय नहीं चलने दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मेंडू रोड स्थित खेतान नेत्र चिकित्सालय के संचालन का जिम्मा खेतान ट्रस्ट द्वारा किया जाता है। एक चिकित्सक के नाम से चिकित्सालय का पंजीकरण था लेकिन उसने कई माह पहले चिकित्सालय छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सालय का पंजीकरण निरस्त कर दिया था। सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर ने कहा कि बिना चिकित्सक के अस्पताल नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें