फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिजली कर्मचारियों की समस्याओं से सीधे रुबरू होंगे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। बिजली कर्मियों के लिए खुशखबरी है। वह अफसरों से समस्याओं को लेकर सीधे रूबरु होंगे। हर माह विद्युत वितरण निगम के अधिकारी प्रत्येक माह की दस तारीक को कर्मचारी नेताओं से वार्ता करेंगे। उनकी समस्याओं का निवारण करेंगे। यदि इस काम में हीलाहवाली बरती गई तो निगम के आला अफसरो द्वारा एक्शन लिया जाएगा।

बता दें कि हाथरस जिले में 66 बिजलीघरों से करीब डेढ़ लाख लोगों को बिजली सप्लाई दी जाती है। बिजली सप्लाई में करीब साढ़े चार सौ संविदा कर्मियों के अलावा काफी संख्या में नियमित कर्मी तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कर्मियों की तमाम समस्याएं हैं। खास बात यह है कि समस्याओं के निवारण में खानापूर्ति नहीं चलेगी। क्योंकि प्रत्येक माह की दस तारीख को वितरण निगम के अधिकारी समस्या सुनेंगे। निवारण की रिपोर्ट अफसरों को देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें