फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई गांवों में पांच करोड़ की लागत से बनेंगी नौ सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। जिले के नौ गांवों को इस साल सड़क का तोहफा मिलेगा। पांच करोड़ रुपये की लागत से कई गांवों में नौ सड़कों का निर्माण होगा। शासन से बजट स्वीकृत हो गया है। इन-दिनों टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। इससे ग्रामीणों को राहत मिलेगी।

बता दें कि हाथरस जिले के कई गांवों के संपर्क मार्ग जर्जर हालत में है या फिर कच्चे पड़े हुए हैं। इस कारण ग्रामीणों को गंतव्य तक की दूरी तय करने में लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ता है। सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने शासन से सड़कों के लिए पांच करोड़ रुपये की बजट की मांग की। शासन ने जिला प्रशासन को पैसा भी मिल गया है।
विज्ञापन


टेंडर प्रकिया पूरी होने के बाद जनवरी के अंत तक सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होगा। इस मामले में सदर विधायक हरीशंकर माहौर का कहना है कि पांच करोड़ की लागत से नौ सड़कों का निर्माण होगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन


इन मार्गों पर बनेंगी नई सड़कें
गांव कुंवरपुर से नगला लच्छी, ऊसवा से नगला किशोर, नगला अमरा से टिहरी, जलेसर रोड से हाजीपुर, रड़ावली से रड़ावली मढ़ैया, धतरोई से अमोखरी तक, हर्दपुर से बसगोई तक, इगलास रोड से नगला कुंवरजी तक, मितनपुर से नगला जायस तक की सड़क का निर्माण पांच करोड़ की लागत से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें