फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ से अभ्रदता पर वीडीओ सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। नवागत डीपीआरओ बनवारीलाल द्वारा पिछले दिनों ब्लॉक सिकंदराराऊ में कुछ ग्रामों में दौरा किया था। इस दौरे के दौरान ग्राम विकास अधिकारी यशपाल सिंह द्वारा विभागीय कार्यों को लेकर कहासुनी हुई थी। अब इस मामले के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई की गई है। डीपीआरओ से अभद्रता किए जाने के मामले में डीडीओ मंजू श्रीवास्तव ने वीडीओ यशपाल सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।

पिछले दिनों डीपीआरओ ने चार्ज लेने के दौरान ब्लॉक सिकंदराराऊ के कई गांवों का भ्रमण किया था। भ्रमण के दौरान यहां तैनात वीडीओ ने विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान डीपीआरओ से अभद्रता कर दी थी। इस मामले की शिकायत डीपीआरओ ने डीडीओ को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं डीपीआरओ ने यह भी जानकारी दी कि वीडीओ द्वारा एसबीएम, जीओ टैगिंग, फोटो अपलोडिंग आदि कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अनदेखी की जा रही है। इन मामलों को ध्यान में रखते हुए डीडीओ ने वीडीओ यशपाल सिंह को निलंबित कर दिया है। वहीं वीडीओ से नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें