फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17,944 बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


हाथरस। पल्स पोलियो अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलेभर में बनाए गए 795 पोलियो बूथ पर रविवार को 0 से पांच साल तक तक मासूमों को पोलियो की दवा पिलाई गई। इन बच्चों के अभिभावकों को दवा पिलाने के लिए प्रेरित किया गया।

शहर के मोहल्ला दिल्ली वाला में लगे पोलियो बूथ का शुभारंभ डीएम अमित कुमार सिंह ने किया। डीएम ने बच्चों को दवा भी पिलाई। उन्होंने मौजूद अभिभावकों से कहा कि पांच साल तक के मासूमों को पोलियो ड्राप्स पिलाना अति आवश्यक है। इसके अलावा बिसाना में लगे पोलियो बूथ का शुभारंभ विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने किया। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों को दवा पिलाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


इस दौरान सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह ने बच्चों को दवा पिलाई। बच्चों को टॉफी, बिस्किट आदि भी बांटे गए। इसके अलावा शहर के अन्य कई हिस्सों में भी पोलियो बूथ लगाकर बच्चों को दवा पिलाई गई। एसीएमओ प्रतिरक्षण डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि अप्रैल माह में 592 बूथों पर 16348 बच्चों को दवा पिलाई गई थी, जबकि इस बार 795 बूथों पर 17944 बच्चों को दवा से आच्छादित किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सोमवार से घर घर जाकर पांच साल तक के मासूमों को दवा पिलाए जाने का अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए 252 टीमें बनाई गई हैं। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. संतोष वर्मा, डॉ. डीके अग्रवाल, डॉ. पवन कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें