ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले जीएसटी के विरोध में आंदोलन की शुरुआत हो गई है। सोमवार को व्यापारियों ने रामलीला मैदान में जीएसटी की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
संगठन के प्रदेश मंत्री योगेंद्र शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू की जा रही जीएसटी से देश और प्रदेश में इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा मिलेगा। सबसे ज्यादा करने देने वाला व्यापारी समाज जीएसटी अपराधी की श्रेणी में रखने वाला काला कानून है।
देश में पहली बार ऐसी सरकार बनी है जो कपड़ा और बांस पर टैक्स लगाया है, जो हिंदू समाज के साथ-साथ सभी वर्गों को न मंजूर है। जीएसटी के विरोध में प्रतिदिन आंदोलन किया जाएगा। 30 जून को भारत बंद के साथ-साथ हाथरस में भी सभी बाजार बंद रहेगा।
बंद को सफल बनाने के लिए कपड़ा कमेटी, मेटल एसोसिएशन, कोमल कॉम्पलेक्स एसोसिएशन, मेडिकल एसोसिएशन, टिंबर एसोसिएशन ने अपना समर्थन दिया है।
जीएसटी की प्रतियां जलाने वालों में गोविंद अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, पदम अग्रवाल, राजकुमार वर्मा, अरुण कुलश्रेष्ठ, ललतेश गुप्ता, अनुज कुमार संत, हरीश चंद्र आहूजा, वीरेंद आहूजा, शेखर वाष्र्णेय, रोशन लाल, शिव कुमार, नारायण दास, महेश चंद्र आहूजा, नरेंद्र कुमार, रूपकिशोर जीके, अविनाश आहूजा, मोहन लाल आहूजा आदि व्यापारी शामिल थे।