यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है। हाथरस में तीन केंद्रों पर कॉपी जांची जा रही हैं। केंद्रों पर 1426 में से 768 परीक्षक उपस्थित और 658 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
हाथरस जिले में तीन केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया रहा है। 21 मार्च को तीनों केंद्रों पर 768 परीक्षकों ने मूल्यांकन कार्य किया।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक संतप्रकाश ने बताया है कि 21 मार्च को तीनों केंद्रों पर हाईस्कूल की 22163 व इंटरमीडिएट की 11602 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। केंद्रों पर 1426 में से 768 परीक्षक उपस्थित रहे। तीनों केंद्रों पर कुल 658 परीक्षक अनुपस्थित रहे।