फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 60 किमी बाइक चलाकर नातिन को परीक्षा दिलाने पहुंचे 72 वर्षीय दादा

Tue, 09 Jun 2026 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
उदयवीर, अभ्यर्थी के दादाजी। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान सोमवार को शहर में अभ्यर्थियों की भीड़ के साथ-साथ परिजनों का भावनात्मक जुड़ाव भी देखने को मिला। कोई पिता अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने दूर-दराज से पहुंचा तो कोई 72 वर्षीय दादा 60 किलोमीटर बाइक चलाकर नातिन को परीक्षा केंद्र तक लेकर आए। परीक्षा केंद्रों के बाहर घंटों इंतजार करते परिजनों की आंखों में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के सपने झलकते रहे।
विज्ञापन

शहर के एनसीसी मैदान, रेलवे स्टेशन और विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दिनभर परिजनों का जमावड़ा रहा। 42 डिग्री से अधिक तापमान और भीषण गर्मी के बावजूद लोग बच्चों की सफलता की उम्मीद में डटे रहे। कई जगह पिता-बेटी, दादा-पोती और नाना-नानी के भावनात्मक दृश्य देखने को मिले।
अलीगढ़ के खैर क्षेत्र के नारायणपुर निवासी 72 वर्षीय उदयवीर 60 किलोमीटर बाइक चलाकर अपनी नातिन को परीक्षा दिलाने पहुंचे। वहीं हरदुआगंज के हरवशंपुर निवासी 55 वर्षीय नरेश कुमार अपनी बेटी के साथ आए और कहा कि बेटी की सफलता ही उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें