न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर-17 की विजय मर्चेंट ट्रॉफी की चयन प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू हो रही है। इसके तहत जिले की टीम का चयन किया जाएगा। इसके लिए डीपीएस हाथरस के क्रिकेट ग्राउंड में शनिवार को सुबह सात बजे से ट्रायल होगा।
मंडल कोऑर्डिनेटर कमल चावला ने बताया कि जिन खिलाड़ियों ने इस वर्ष पूर्व में यूपीसीए का अंडर-16 का फॉर्म भरा है। केवल वही खिलाड़ी इस ट्रायल में शामिल हो सकते हैं।
सभी रजिस्टर्ड खिलाड़ी अपनी क्रिकेट किट के साथ एवं पूर्व में भरे फार्म की रसीद लेकर सुबह सात बजे डीपीएस हाथरस के क्रिकेट ग्राउंड पर पहुंचे। इसके लिए मनीष मेहरोत्रा एवं सुमित से संपर्क करें।