न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक सिंघल गेस्ट हाउस पर हुई। इसकी अध्यक्षता नगराध्यक्ष धीरेंद्र कुमार अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव हरपाल सिंह यादव थे।
हरपाल सिंह यादव ने बताया कि प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन शामली में तीन मार्च को होगा। जिसमें हाथरस के व्यापारी समस्याओं को विस्तार से रखेंगे। उन्होंने कहा किसी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। जिला प्रभारी सुखवीर सिंह ने कहा कि इसमें जिले से सैकड़ों की संख्या में व्यापारी शामिल होंगे।
संचालन केसी महाशय ने किया। मौके पर सुरेश हितकारी, प्रेम बाबू, अरुण अग्रवाल, शिवकुमार सिंघल, पंकज तुरैहा, प्रदीप बंसल, नवीन कुमार, उर्मिला कश्यप, महेश बाबू, सुनीता सिंह, रीता वर्मा, अंजना अग्रवाल, जितेंद्र कुमार, वीरेंद्र अग्रवाल थे।