फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजशास्त्र के पेपर में गैर हाजिर रहे 198 विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा की सुबह की पाली में इंटरमीडिएट के 11 विषयों की परीक्षा हुई। जिसमें 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में हुई समाज शास्त्र की परीक्षा में 198 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे।

सुबह की पाली में इंटरमीडिएट के 57 में से दो परीक्षार्थी फल एवं खाद्य संरक्षण के पेपर में अनुपस्थित रहे। पाक शास्त्र की परीक्षा में 70 परीक्षार्थियों में से एक अनुपस्थित रहा। परिधान रचना के पेपर में 10 और धुलाई-रंगाई के पेपर में 15 विद्यार्थी शामिल हुए। बैकिंग कन्फैशनरी के पेपर में 15 विद्यार्थी शामिल हुए और एक अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन


पुस्तकालय विज्ञान की परीक्षा में 16 में से 15 ने परीक्षा दी। रंगीन फोटोग्राफी के पेपर में 14 विद्यार्थी शामिल हुए और एक गैर हाजिर रहा। आशुलिपि एवं टंकण के पेपर में 24 में से एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। टंकण हिंदी एवं अंग्रेजी के पेपर में 68 में से तीन परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन


नर्सरी शिक्षण के पेपर में 57 में से दो अनुपस्थित रहे और कम्प्यूटर तकनीकी के पेपर में 12 विद्यार्थी शामिल हुए। दूसरी पाली में समाज शास्त्र की परीक्षा हुई। जिसमें 1980 विद्यार्थियों में से 198 ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें