ओवरब्रिज पर निर्माण से पहले ही निर्धारित की गई गति सीमा
हेडिंग
40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकेंगे वाहन
क्रासर
602 मीटर लंबा का बनेगा तालाब रेलवे फाटक का ओवरब्रिज
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। तालाब फाटक ओवरब्रिज पर 29 अगस्त से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। 602 मीटर लंबे पुल के निर्माण में लगभग दो साल का समय लगने का विभागीय अनुमान है। निर्माण से पूर्व ही राज्य सेतु निगम ने इस पुल पर वाहनों की रफ्तार की सीमा भी निर्धारित कर दी है। इस पुल पर अधिकतम 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से वाहनों को दौड़ाया जा सकेगा। इसके लिए पुल के दोनों ओर गति सीमा के बोर्ड भी लगाए जाएंगे। इन बोर्डों पर गति सीमा को अंकित किया जाएगा। वहीं, ओवरब्रिज निर्माण दौरान के यहां के लोगों को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ेगा।
राज्य सेतु निगम की ओर से इस पुल की ड्राइंग तैयार कर ली गई है। जिला प्रशासन के साथ भी बैठक कर निगम अधिकारियों ने तैयारियों को मूर्त रूप दे दिया है। पुल निर्माण के दौरान शहर के अंदर से भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। रोडवेज बसें भी बाईपास से होकर ही निकलेंगी। इसके लिए रोडवेज विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर ली गई है। निगम के अधिकारियों ने पुल की लंबाई और चौड़ाई को देखते हुए गति सीमा निर्धारित की है। इंजीनियरों द्वारा इस गति सीमा का अंकन पुल की बनाई ड्राइंग में भी किया गया है। गति सीमा के बारे में पुलिस विभाग के अधिकारियों को भी जानकारी दे दी गई है।
--------
ओवरब्रिज निर्माण को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुल की लंबाई-चौड़ाई को देखते हुए गति सीमा भी निर्धारित की गई है।
-सतेंद्र सिंह, उप परियोजना प्रबंधक, राज्य सेतु निगम