न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। रक्षाबंधन व ईद के त्योहार को भुनाने के लिए रोडवेज ने भी कमर कस ली है। रोडवेज 20 से 31 अगस्त तक सभी कर्मचारियों के अवकाश निरस्त करते हुए लोकट व लंबे रूटों पर सभी बसें दौडाने की तैयारी कर रहा है। त्योहारों पर आगरा-अलीगढ व मथुरा कासगंज रूट पर ज्यादा बसें चलाई जाएंगी। साथ ही हरिद्वार, हल्द्वानी, देहरादून व बरेली रूट पर दोपहर के बाद बसों को निकाला जाएगा।
एआरएम जीएस शर्मा ने बताया कि 20 से 31 अगस्त तक सभी कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए हैं। एआरएम ने सख्त हिदायत देते हुए आदेशों का पालन न करने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के भी निर्देश हैं। एआरएम ने बताया कि उक्त अवधि में रेगुलर कर्मचारी अवकाश लेता है तो उसका उक्त दिन का वेतन काट दिया जाएगा।
वहीं, संविदा कर्मचारी पर 1000 रुपए का प्रतिदिन का अर्थदण्ड लगाकर वसूला जाएगा। उन्होंने बताया कि इस क्रम मेें सभी बसें सडक पर दौडेंगी। लोकल रूटों पर ज्यादा फोकस होगा। त्योहारों पर आगरा-अलीगढ व मथुरा कासगंज रूट पर अब से ज्यादा बसें चलाई जाएंगी। साथ ही हरिद्वार, हल्द्वानी, देहरादून व बरेली रूट पर दोपहर के बाद बसों को निकाला जाएगा।