फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 67 वर्षीय दादा ने 15 वर्षीय पोती से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
कस्बे के एक मोहल्ले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक अमानवीय घटना सामने आई है। एक 67 वर्षीय बुजुर्ग दादा पर अपनी 15 वर्षीय सगी पोती से महीनों तक दुष्कर्म करने का आरोप है। इस जघन्य अपराध के कारण किशोरी ढाई महीने की गर्भवती हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां का निधन हो चुका है। वह अपने पिता और दादा के साथ अकेली रहती थी। पिता के काम पर चले जाने के बाद दादा ने घर में अकेला पाकर पोती को अपनी हवस का शिकार बनाया। यह सिलसिला कई महीनों तक लगातार चलता रहा। दादा ने डरा-धमकाकर पोती को चुप रहने पर मजबूर किया।
किशोरी के पेट में दर्द होने पर परिवार को चिंता हुई। उसे जांच के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि की। इस खुलासे के बाद पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित किशोरी की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी दादा को तत्काल गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने पोती को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है। चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीओ अमित पाठक का कहना है कि पीड़ित किशोरी की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
खुलासे से हर कोई स्तब्ध
इस खुलासे ने परिवार और पूरे मोहल्ले को स्तब्ध कर दिया। मानवता और रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस घटना से हर कोई आश्चर्य में डूब गया। कस्बे में इस अमानवीय कृत्य की व्यापक चर्चा और निंदा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें