फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 62 बच्चों का हुआ उपचार

Fri, 07 Feb 2025 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
जन्मजात गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 62 बच्चों का राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सफल उपचार हायर मेडिकल सेंटर पर कराया गया। बाकी 20 बच्चों का उपचार अभी चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी बच्चों का निशुल्क उपचार कराया है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के तहत गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और प्रसव केंद्रों से खोजा जाता है। इन बच्चों की खोज स्वास्थ्य विभाग करता है। इस क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने चालू वित्त वर्ष में अब तक करीब 51025 बच्चों को चिह्नित किया है। इनमें से 50109 बच्चों का उपचार कराया जा चुका है। जन्मजात गंभीर बीमारी से जूझ रहे 82 बच्चों को चिन्हित किया गया है। इनमें से 62 बच्चों का हायर मेडिकल सेंटर पर उपचार कराया गया।

-

इनसेट-
आगरा, अलीगढ़ और पलवल में होता है उपचार

कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करती है। इस दौरान बच्चों में किसी भी तरह की बीमारी मिलने पर उनका उपचार नजदीकी सरकारी अस्पताल में कराया जाता है। इस प्रक्रिया में जन्मजात विकृतियों से जूझ रहे बच्चे भी सामने आते हैं। ऐसे बच्चों का उपचार आगरा, अलीगढ़ और पलवल के मेडिकल कॉलेज में कराया जाता है।
विज्ञापन


-

केस 1
जन्मजात होठ कटे होने का कराया उपचार

लाला के नगला निवासी दो वर्ष 10 माह के बच्चे का जन्मजात होठ कटा हुआ था। इस कारण उसे खाने-पीने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस बच्चे को चिह्नित किया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चे का उपचार कराया गया। अब वह बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है।

-

केस 2
क्लब फुट से जूझ रहे बच्चे का हुआ उपचार

हसायन क्षेत्र के अमृतपुर निवासी उपेंद्र कुमार की बेटी हर्षिता क्लब फुट बीमारी से ग्रसित थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे चिन्हित किया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्ची का निशुल्क उपचार कराया। अब उसका उपचार पूरा हो चुका है।

-

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूल, आंगनबाड़ी और प्रसव केंद्रों पर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्च्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करती है। इस दौरान जन्मजात विकृतियों से जूझ रहे बच्चे भी सामने आते हैं। इन बच्चों का निशुल्क हायर मेडिकल सेंटर में उपचार कराया जाता है।
विज्ञापन


- डॉ. राजीव गुप्ता, एसीएमओ हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें