फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 परीक्षा केंद्रों पर नहीं मिले ऑनलाइन कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला हाथरस।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए सरकार की सभी तैयारियों के बावजूद कई परीक्षा केंद्रों पर इसका सही से पालन नहीं हो पा रहा है। शनिवार को हाईस्कूल की गणित की परीक्षा में एडीएम रेखा एस चौहान के निरीक्षण में 29 केंद्रों पर कैमरे ऑनलाइन नहीं मिले। उन्होंने स्टैटिक मजिस्ट्रेट को कैमरे को ऑनलाइन करने के निर्देश दिए।

बता दें कि बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर लगे कैमरे को ऑनलाइन किया गया है ताकि कलेक्ट्रेट में बने कंट्रोल रूम से निगरानी की जा सके। शनिवार को डीएम डॉ. रमा शंकर मौर्य व एडीएम रेखा एस चौहान ने जिले भर के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिसमें 29 विद्यालयों के कैमरे ऑनलाइन नहीं थे।
विज्ञापन


इन केंद्रों से संपर्क साधा गया उसके बावजूद कैमरे ऑनलाइन नहीं हो सके। इस संबंध में एडीएम रेखा एस चौहान ने सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों को इंटरनेट कनेक्टिविटी बनाए रखने के निर्देश जारी किए है। उन्होंने कहा कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सादाबाद इंटर कॉलेज में नकल करते छात्र को धरा
सादाबाद इंटर कॉलेज सादाबाद में शनिवार को गणित की परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक ने एक परीक्षार्थी को नकल करते दबोच लिया। परीक्षा में 20212 परीक्षार्थियों में से 3109 गैर हाजिर रहे।

बता दें कि सुबह की पाली में गणित के पेपर में हाई स्कूल के 18898 परीक्षार्थियों में 3059 गैर हाजिर रहे। प्रारंभिक गणित के पेपर में 681 ने परीक्षा दी 31 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


व्यापारिक संगठन की परीक्षा 375 विद्यार्थियों ने दी, 8 अनुपस्थित रहे। कृषि भौतिकी के पेपर में 152 में से 11 गैर हाजिर रहे। इसी पाली में हुई कृषि जंतु विज्ञान की परीक्षा में 67 विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा पर जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों ने कड़ी नजर रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें