न्यूज डेस्क, अमर उजाला (सादाबाद) हाथरस।
पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में 42 सीआरपीएफ जवानों की मौत से गुस्साए लोगों का गुस्सा दूसरे दिन भी फूटा। सुबह से शाम तक कई जगह पाकिस्तान के पुतले दहन किए गए। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ भारत सरकार से शहादत का बदला लेने की हुंकार भरी गई। वहीं अश्रुपूरित नेत्रों से शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
पुलवामा में आतंकियों द्वारा सीआपीएफ जवानों को मारे जाने पर गुस्साए मुस्लिम समाज के लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंक डाला और हिंदुस्तानी मृत जवानों को अपनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर आमिर अली खान जुबैरी, अंकित पाराशर, मिर्जा शब्बाल बेग, नासिर खान, लकी दीक्षित, आजाद अब्बास, अली हुसैन, राजा मुनीरो, हसन अब्बास, रामगोपाल सिंह, वसीम अंसारी, कामिल अब्बास,आमीन राईन, जफरूद्दीन राइन, नौशाद खान, निफात खासाब, निंकुज गौतम, टीटू, चंद्रकांत बधौतिया आदि लोग मौजूद थे।
खंड विकास कार्यालय में भी आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानो को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। बीडीओ प्रतिमा निमेष की देखरेख में कैंडल मार्च भी निकाला गया। इस मौके पर बीडीओ प्रतिमा निमेष, एडीओ पंचायत देवेंद्र गौतम, संत कुमार, शैलेंद्र, रविंद्र कुमार, वीके शर्मा, ब्रहम कुमार पचौरी, रिषी, गजेंद्र, पूजा, कुलदीप गौतम, हरिदास, मुकेश, अवनीश आदि थे।
वन विभाग गली में भाजपाइयों ने आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। सांसद प्रतिनिधि और संयोजक जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. महेंद्रपाल शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की सेना को खुली छूट दे दी है, अब पाक के आंतकियों की खैर नहीं है।
इस मौके पर डॉ. तरूण कुमार शर्मा, चंद्रभान सिंह, छीतर सिंह, हेमंत गौतम, डॉ. पूरन सिंह, मनोज शर्मा, गिरीश अग्रवाल, मुकेशचंद्र, स्पर्श शर्मा, वीकेश सिंह, विजय सिंह आदि थे। कूपा गली स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में भी शहीद सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर राजपाल सिंह, सुधीर शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, सोनू कुमार, रोहित कुमार, नीलम, रामविलास, मंजू गुप्ता, डौली, मानवी, आदि थे।
प्रधानाचार्य ताराचंद्र शर्मा ने घटना को दुखद बताया। माया राजेंद्र महाविद्यालय नीति निवास में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर प्रबंधक सतेंद्र शर्मा, भेदप्रकाश सिंह, दिनेश गौड, नीतेश कुमार, शिव कुमार, बच्चू सिंह, प्रवेश भारद्वाज, विपिन, राजकुमार आदि थे।
आगरा चुंगी स्थित श्री महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में देवकीनंदन जिंदल की अध्यक्षता में शोक श्रद्धांजलि सभा हुई, जिसमें पुलवामा कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, दाऊदयाल सर्राफ, विष्णु अग्रवाल, पवन मित्तल, गोविंद शरण अग्रवाल, आदर्श बंसल, उमेश कुमार, सर्वेश जिंदल, जगदीश गर्ग, पवन गर्ग, राधारमण अग्रवाल, राजीव सिंघल, प्रमोद तायल, सुनील कुमार आदि थे।
नगर कांग्रेस कमेटी सादाबाद के बैनरतले भी शहीद सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा, केशवदेव चतुर्वेदी, अवधेश गहलोत, कमल रावत, दीपू शर्मा, बंटी शर्मा, सौरभ शर्मा, कुलदीप लवानियां, मोहित अग्रवाल, जौली शर्मा, विश्वजीत चौहान, विकास आदि थे। गांव मढ़ाका में भी ग्रामीणों ने पुलवामा की घटना पर आक्रोश जताते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंक डाला और जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर मनजीत सिंह चौधरी, सुभाष चौधरी, साकेत ठेंनुआ, रवि पचौरी, नेपाल सिंह, नरेश कुमार, राजेश कुमार, रनजीत सिंह, रामू गौतम, ओमवीर सिंह आदि थे।
नगला धोकला में भी युवा क्रांति संगठन द्वारा शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। घटना के विरोध में पाक का पुतला फूंका गया। इस मौके पर संयोजक तेजेंद्र जीत सिंह, कौशल चौधरी, देवेंद्र सिंह, सोनू, दीपक चौधरी, सुनील ठाकुर, प्रदीप सिंह, प्रिंस, रिंकू सिंह, सोनू सिंह आदि थे।
बिसावर में बिसावर भाजपा मंडल द्वारा बिहारी जी मंदिर पर शहीद जवानों को अश्रुपूरित नेत्रों से श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष तुलसीदास अग्रवाल, नवाब सिंह, जगदेव आर्य, बंटी चौधरी, विनोद कुमार, गोपाल गौतम, हरवेंद्र चौधरी, दुष्यंत चौधरी, दिनेश आर्य, मुनेश शर्मा, माता प्रसाद, लखम सिंह, योगेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, हरेश चौधरी, बनी सिंह आदि थे।
जय युवा संगठन द्वारा भी राया रोड से आक्रोश रैली निकाली गई। सरकार से पाक से बदला लेने की मांग की गई। इस मौके पर पिंकू मधुर, सचिन चौधरी, प्रवीण कुमार, बालकिशन, अंकुर कुमार, पंक ज आदि थे।