फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायाकल्प से सुधरेगी बेसिक के स्कूलों की शिक्षण गुणवता

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। बेसिक के स्कूलों में कायाकल्प से शिक्षण की गुणवत्ता सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। तभी तो बीआरसी स्तर पर शिक्षक शिक्षिकाओं को शिक्षण की बारीकियों का पाठ शिक्षक शिक्षिका पढ़ रहे हैं।

गुरुवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र ,गंगचौली ब्लॉक हाथरस पर प्राथमिक विद्यालय स्तरीय कायाकल्प ग्रेडेड लर्निंग ट्रेनिंग का द्वितीय बैच का चौथा दिन का प्रशिक्षण हुआ। जिसमें शामिल शिक्षक शिक्षिकाओं को स्कूलों में ले जाकर फील्ड वर्क कराया गया। प्रशिक्षण में कक्षा एक व दो के छात्रों के भाषा ज्ञान अधिगम व गणितीय अधिगम में सुधार हेतु स्वयसेवी संस्था प्रथमा के सहयोग गतिमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार कक्षा तीन, चार और पांच के छात्रों के गणितीय व भाषयी स्तर में सुधार हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस मौके पर प्रशिक्षण रमेश चौधरी, सह समन्वयक व सुधीर वर्मा, विमल शर्मा, संकुल प्रभारी, नीलम सिंह द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का संचालन अश्वनी शर्मा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें