फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही सादाबाद रजवाहा में टेल तक पहुंचाया जाएगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। पूर्व ऊर्जा मंत्री व सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय के निवास पर अधीक्षण अभियंता सिंचाई धर्मेन्द्र सिंह फोगाट, अधिशासी अभियंता सुभाषचन्द्र, सहायक अवर अभियंता रणधीर सिंह अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचे।

अधिकारियों ने उन्हें बताया कि दघेंटा रजवाहा, खंदोली रजवाहा, बंका रजवाहा, जुगसना रजवाहा, दुर्जिया माइनर, बल्देव माइनर, मुरसान रजवाहा, छोटुआ माइनर में टेल तक पानी पहुंचाया जा चुका है। इसके अलावा शीशमल माइनर, अबेरनी रजवाहा, कुरसण्डा रजवाहा एवं समेरा माइनर में बीस दिन के अंदर पानी टेल तक पहुंचा दिया जाएगा। रामवीर उपाध्याय ने सादाबाद राजवाह की स्थिति पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर अधिकारियों द्वारा आश्वस्त किया गया कि जल्द ही सादाबाद रजवाहा में टेल तक पानी पहुंचा दिया जाएगा। इसके लिए धनराशि स्वीकृत कराने हेतु शासन को मंजूरी हेतु पत्र भी भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि उपाध्याय ने विधानसभा में सिंचाई को लेकर सिंचाई मंत्री से सवाल पूछे थे और प्रमुख स चिव टी.वेंकटेश से मिलकर भी इस मुद्दे को उठाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें