फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीड लिमिट डिवाइस से दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। अब स्पीड लिमिट डिवाइस से दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगी। जिले में अब तक 275 बड़े वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगी है। बाकी वाहनों में फिटनेस के दौरान स्पीड लिमिट डिवाइस लगाने का काम चल रहा है। जो इस साल पूरा होगा।

बता दें कि सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने पर खासा ध्यान है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लोडर वाहनों स्पीड लिमिट डिवाइस लगाने की शुरुआत सितंबर माह में हुई। नवंबर मध्य तक उप संभागीय परिवहन कार्यालय के अधिकारियों ने जिले के 275 वाहनों में स्पीड लिमिट डिवाइस लगा दी है।
विज्ञापन


बाकी वाहनों में साल के अंत तक लगाने का काम तेजी के साथ चल रहा है। बस, ट्रक, डीसीएम आदि वाहनों में साल के अंत तक डिवाइस लगाने का काम पूरा होगा। नए वाहन में यह डिवाइस लगी आ रही है।
विज्ञापन


एबुलेंस, पुलिस, प्रवर्तन दल, अग्निशमन वाहन को छोड़कर सभी लोडर वाहनों में यह डिवाइस लगाई जा रही है। स्कूली बस चालीस की रफ्तार से दौड़ेगी तो ट्रक व लोडर वाहन 60 की स्पीड से दौड़ेंगे। डिवाइस के लिए डीलर भी जिले में तय कर लिए गए हैं। इस मामले में एआरटीओ महेश कुमार शर्मा का कहना है कि अब तक 275 वाहनो में स्पीड लिमिट डिवाइस लग चुकी है। बाकी वाहनों में साल के अंत तक फिटनेस के दौरान लगाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें