फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस वे पर 60 मिनट बंद रहा वाहनों का आवागमन

Mon, 16 Jul 2018 11:37 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, सादाबाद, हाथरस
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस वे पर विद्युत ट्रांसमिशन लाइन को क्रॉस कराते अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस वे पर मांट से जाबरा के बीच विद्युत विभाग की ट्रांसमिशन टीम ने ओवरहेड लाइन को एक्सप्रेस वे के ऊपर से क्रास करने का काम किया। इस वजह से दिन में तीन बार 20-20 मिनट के लिए यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों का आवागमन बंद करा दिया गया।
विज्ञापन


इस वजह से एक्सप्रेसवे से होकर जाने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। 
ट्रांसमिशन एक्सईएन कृष्ण कुमार अत्रे ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर मांट से जाबरा के बीच एक्सप्रेस वे के ऊपर से 132 केवी की ट्रांसमिशन लाइन को क्रॉस करने का काम किया गया, इस वजह से दिन में सुबह 10 बजे से 10.20 बजे तक, दोपहर 12 बजे से 12.20 बजे तक और दोपहर दो बजे से 2.20 बजे तक एक्सप्रेस वे पर वाहनों का आवागमन बंद कराया गया था।

इस वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने बताया कि करीब 60 से 70 लोगों की टीम ने लाइन क्रॉसिंग के काम को पूरा किया। कार्य के दौरान एक्सप्रेस वे टीम और पुलिस टीम का सहयोग भी सराहनीय रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें