यमुना एक्सप्रेस वे पर विद्युत ट्रांसमिशन लाइन को क्रॉस कराते अधिकारी।
- फोटो : Amar Ujala
यमुना एक्सप्रेस वे पर मांट से जाबरा के बीच विद्युत विभाग की ट्रांसमिशन टीम ने ओवरहेड लाइन को एक्सप्रेस वे के ऊपर से क्रास करने का काम किया। इस वजह से दिन में तीन बार 20-20 मिनट के लिए यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों का आवागमन बंद करा दिया गया।
इस वजह से एक्सप्रेसवे से होकर जाने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
ट्रांसमिशन एक्सईएन कृष्ण कुमार अत्रे ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर मांट से जाबरा के बीच एक्सप्रेस वे के ऊपर से 132 केवी की ट्रांसमिशन लाइन को क्रॉस करने का काम किया गया, इस वजह से दिन में सुबह 10 बजे से 10.20 बजे तक, दोपहर 12 बजे से 12.20 बजे तक और दोपहर दो बजे से 2.20 बजे तक एक्सप्रेस वे पर वाहनों का आवागमन बंद कराया गया था।
इस वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने बताया कि करीब 60 से 70 लोगों की टीम ने लाइन क्रॉसिंग के काम को पूरा किया। कार्य के दौरान एक्सप्रेस वे टीम और पुलिस टीम का सहयोग भी सराहनीय रहा।