मैंने इस बार 15 बीघा आलू की फसल की थी। अब सारे खेत में पानी भर गया है। इससे लाखों रुपये का नुकसान है। - लायक सिंह नेताजी, नगला मनी।
इस बार 12 हजार रुपये प्रति बीघा के हिसाब से चार बीघा खेत पट्टे पर लिया था, जिसमें आलू बोए हैं। अब इस खेत में पानी भर गया है। पानी भरने से सारी फसल खराब हो जाएगी। - ओमवीर सिंह, नगला मनी।
हमारे चार बीघा खेत में पानी भर गया है। इससे आलू की फसल तो पूरी तहर बेकार हो जाएगी। दूसरी फसल बोने के लिए भी रुपये खर्च होंगे। - अशोक कुमार, नगला मनी।
मेरी चार बीघा आलू की फसल माइनर का पानी ओवरफ्लो होने की वजह से खराब हो गई। जो दो बीघा खेत शेष बचा है उसमें भी कुछ हिस्से में पानी भर गया है। - योगेंद्र सिंह, नगला मनी।
खेतों में माइनर को पानी भरने से किसानों को लाखों की लगी चपत
सहपऊ के नगला मनी में दस से अधिक किसानों के खेत में पानी भर गया है। इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान है। किसानों ने बता है कि एक बीघा आलू करने में करीब 25 हजार रुपये का लागत आती है। शुरुआत में ही 10 से 15 हजार रुपये खर्च हो जाते हैं। किसानों का कहना है कि जिन खेतों में पानी भर गया है, उनको सूखने में समय लगेगा। क्यारियां पानी से लबालब है इस वजह से आलू खराब हो जाएगा।