फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 55 दलीय व निर्दलीय प्रत्याशी नहीं बचा सके अपनी जमानत

Sun, 14 May 2023 12:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के 55 दलीय व निर्दलीय प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। यह प्रत्याशी कुल वैध मतों का 1/6 मत भी नहीं हासिल कर पाए। इस वजह से इन प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। यह प्रत्याशी मतदाताओं को अपनी ओर रिझाने में नाकाम रहे। यह सभी प्रत्याशी अपनी पार्टियों की साख बचाने में विफल रहे।
विज्ञापन




जिले की नगर पंचायत मेंडू में सपा के ओमप्रकाश, भाजपा के मुंशीराम चटावाले व बसपा प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार सहित 12 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। सादाबाद नगर निकाय में आम आदमी पार्टी की आशा देवी, कांग्रेस से कविता गौतम, बसपा से पिंकी सहित 12 प्रत्याशी अपनी जमानत बचाने में नाकाम रहीं। मुरसान नगर निकाय में कांग्रेस से राजीव कुमार सहित चार की जमानत जब्त हो गई। सहपऊ नगर निकाय से कांग्रेस प्रत्याशी ओमवती, सपा प्रत्याशी पूजा देवी सहित चार की जमानत जब्त हो गई।



सिकंदराराऊ नगर निकाय से बसपा के मनोज कुमार शर्मा सहित सात प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। नगर पालिका परिषद हाथरस में बीएसपी से संजय प्रमोद, कांग्रेस से सीमा कुमारी व स्वतंत्र जनता राज पार्टी से मोनवती के साथ चार प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। नगर पंचायत हसायन से भाजपा प्रत्याशी जयदेवी सहित आठ प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। नगर पंचायत पुरदिलनगर में सपा से बबली, बसपा से गंगाराम व कांग्रेस सीवा बेगम सहित छह लोगों की जमानत जब्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें