फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में कटी रखी गेहूं की फसल में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


मुरसान क्षेत्र के गांव खुटीपुरी जाटान में खेत में कटी रखी गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया था। सूचना के बाद मौके पर दमकल गाड़ी भी पहुंच गई, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका और गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।

छोटे लाल बघेल पुत्र भूपसिंह बघेल निवासी खुटीपुरी जाटान मुरसान के आठ बीघा खेत की गेहूं की फसल कटी हुई रखी थी। सोमवार की दोपहर गेहूं के लांक में आग लग गई। आग की लपटे देख लोग बाल्टी में पानी लेकर खेत की ओर दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर दमकल गाड़ी भी पहुंची लेकिन आग विकराल होने के कारण उस पर काबू नहीं किया जा सका और पूरी फसल जल गई। हालांकि किन कारणों से लगी इसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें