न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
बुधवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल के 81 विद्यार्थियों ने कंप्यूटर की परीक्षा दी और तीन गैर हाजिर रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र के पेपर में 1,805 परीक्षार्थियों में से 176 अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली में हुई परीक्षा में इंटरमीडिएट के 57 में से दो परीक्षार्थी फल एवं खाद्य संरक्षण के पेपर में अनुपस्थित रहे। पाक शास्त्र की परीक्षा में 70 परीक्षार्थियों में से एक अनुपस्थित रहा।
परिधान रचना के पेपर में 10 और धुलाई-रंगाई के पेपर में 15 विद्यार्थी शामिल हुए। बैकिंग कन्फैशनरी के पेपर में 15 विद्यार्थी शामिल हुए और एक अनुपस्थित रहा।
पुस्तकालय विज्ञान की परीक्षा में 16 में से 15 ने परीक्षा दी। रंगीन फोटोग्राफी के पेपर में 14 विद्यार्थी शामिल हुए और एक गैर हाजिर रहा। आशुलिपि एवं टंकण के पेपर में 24 में से एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। टंकण हिंदी एवं अंग्रेजी के पेपर में 68 में से तीन परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।
नर्सरी शिक्षण के पेपर में 57 में से दो अनुपस्थित रहे और कंप्यूटर तकनीकी के पेपर में 12 विद्यार्थी शामिल हुए। दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई।