फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सांसद के साथ की डीएम से मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

सादाबाद क्षेत्र के गांव ऊंचा में जाम के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और एक पुलिसकर्मी के घायल होने के कारण पुलिस द्वारा ग्रामीणों पर रिपोर्ट दर्ज करने के मामले में ग्रामीणों ने सांसद के साथ डीएम से मुलाकात की।

बीते दिनों सादाबाद की तरफ से आती बाइक पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई थी। इसके विरोध में वहां लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। घटना के बाद पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को सांसद राजेश दिवाकर को ग्रामीणों ने की जा रही कार्रवाई से अवगत कराया। सांसद राजेश दिवाकर ने ग्रामीणों को साथ लेकर डीएम डॉ. रमाशंकर मौर्य से मुलाकात की। डीएम ने सांसद को किसी ग्रामीण का उत्पीड़न नहीं होने देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें