फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर व डीएम ने किया समामई की गोशाला का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
विज्ञापन


सासनी। मंडलायुक्त अजयदीप सिंह और अपर आयुुक्त शमीम अहमद खान ने जिलाधिकारी डॉ. रमाशंकर मौर्य, एडीएम रेखा एस चौहान और परियोजना निदेशक चंद्रशेखर शुक्ला के साथ गुरुवार को गांव समामई रूहल में चारागाह की भूमि पर बनाई गई अस्थायी गोशाला का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने इसे गोशाला के लिए उपयुक्त जगह बताते हुए इसका नाम राधिका गोशाला रखने का निर्णय लिया। अब से इस गोशाला को राधिका गोशाला के नाम से जाना जाएगा। आवारा पशुओं को लेकर किसानों द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन आखिरकार रंग लाया। शासन-प्रशासन को गांव-गांव सरकारी भूमि पर गोशाला बनाने का निर्णय लेना पड़ा। इस क्रम में ग्राम समामई रूहल में करीब 60 बीघा चरागाह की भूमि पर अस्थायी पशुशाला बनाने की व्यवस्था की गई है। गुरुवार को मंडलायुक्त अजयदीप सिंह और डीएम ने अधीनस्थों के साथ गोशाला का निरीक्षण किया। इसका नाम
विज्ञापन
विज्ञापन


करण राधिका गोशाला के रूप में किया। गोशाला मे हरियाली की स्थापना के लिए छायादार वृक्ष लगाने और हरे चारे के लिए घास लगाने के निर्देश दिए। ब्लॉक प्रमुुख को चारे के रखरखाव के लिए टिन शेड डलवाने को कहा। पशु चिकित्सक डॉ. आरके गुप्ता को गणतंत्र दिवस के मौके पर सम्मानित करने के लिए डीएम से कहा। मृदा परीक्षण के लिए उद्यान विभाग को निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम नीतीश कुमार सिंह, प्रभारी तहसीलदार मनोज वार्ष्णेय, बीडीओ धनीराम, एडीओ दिनेश सिंघल, ब्लॉक प्रमुख पति चौधरी अर्जुन सिंह, राजस्व निरीक्षक धवल सिंह चौहान, लेखपाल संगीता राठौर, अजीत सिंह, प्रधान योगेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें