फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल सेंटर पर छापा 50 पार्सल बरामद

Wed, 25 Oct 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
कॉल सेंटर से बरामद सामान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीओ सिटी सुमन कनौजिया ने मंगलवार दोपहर को एक कॉल सेंटर पर छापा मारकर 50 के करीब ऐसे पार्सल बरामद किए। सीओ ने आईजीआरएस पर कॉल सेंटर की ऑनलाइन शिकायत के बाद यह कार्रवाई की और मौके से कॉल सेंटर के संचालक को हिरासत में ले लिया।   आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल    रही थी।
विज्ञापन


सीओ सुमन कनौजिया के मुताबिक बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले सुबोध कुमार को वाटर वर्क्स स्थित पूरबी कॉल सेंटर से फोन कर लुभावना ऑफर दिया गया। इसमें केवल साढ़े छह हजार रुपये में सैमसंग जे-2 फोन के अलावा रीबोक की किट देने का वादा किया गया।

सुबोध के यहां कहने के चंद रोज बाद जब उसे पार्सल मिला तो उसमें केवल एक घटिया क्वालिटी का पजामा और एक जूता निकला। हजारों रुपये की ठगी से छटपटाए सुबोध ने इसके बाद कई बार शिकायतें की, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


इसके बाद उसने आईजीआरएस पर शिकायत की। सीओ सिटी सुमन कनौजिया ने शिकायत मिलने पर कॉल सेंटर पर छापा मार दिया। इस दौरान कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी सीओ के साथ मौजूद रहीं।

छापा गोपनीय था, इसलिए संचालक भी पुलिस को मौके पर ही मिल गया। सीओ सुमन कनौजिया के मुताबिक कॉल सेंटर संचालक वाटर वर्क्स का रहने वाला है। उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें