फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

49 संवेदनशील, 20 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर पैनी नजर

Tue, 21 Nov 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
फ्लैग मार्च - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव में जिले के संवेदनशील और अतिसंवदेनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त रहेंगे। जिले के सभी थानों की पुलिस के अलावा पीएसी, क्यूआरटी भी मतदान केंद्रों की सुरक्षा में तैनात रहेंगी।
विज्ञापन


रेपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टुकड़ियां भी अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर मुश्तैद रहेंगी। प्रशासन ने जिले में 49 मतदान केंद्रों को संवेदनशील, 20 को अतिसंवेदनशील और 11 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील प्लस घोषित किया है। 

फ्लैग मार्च कर वोटरों में जगाया भरोसा 
मतदाताओं में सुरक्षा इंतजामों के प्रति भरोसा जगाने के लिए पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने सभी नगर पालिका और नगर पंचायत मुख्यालयों पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की अगुआई में फ्लैग मार्च किया। हूटर-सायरन बजाते वाहनों के लंबे-चौड़े काफिले के साथ सुरक्षा अमला जिस रास्ते से भी गुजरा, वहां उसे देखकर लोग सहम गए। अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वह निर्भीक होकर मतदान केंद्र। उन्हें किसी से भयभीत होने की जरूरत नहीं। पुलिस-प्रशासन उनकी सुरक्षा करने में सक्षम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें