फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.26 लाख मतदाता तय करेंगे 866 प्रत्याशियों की किस्मत

Tue, 21 Nov 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिले के निकाय चुनाव में इस बार 2 लाख 26 हजार, 468 मतदाता कुल 85 मतदान केंद्रों 324 बूथों पर मतदान करेंगे। यह मतदाता पूरे जिले में दो नगर पालिकाओं (हाथरस, सिकंदराराऊ) व सात नगर पंचायतों के कुल 866 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगा। इनमें अध्यक्ष पद के लिए कुल 104 और सभासद पद के लिए कुल 762 प्रत्याशी मैदान में हैं। 
विज्ञापन


इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। मतदान के लिए जिला प्रशासन ने सभी 324 पोलिंग पार्टियों को विधिवत रूप से रवाना कर दिया। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं। जिले के अलावा दूसरे जिलों से भी पुलिस फोर्स जिले में आ चुकी है। इसके अलावा रेपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कई टुकड़ियां मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में मुश्तैद नजर आएंगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें