फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: भीषण गर्मी में 478 हैंंडपंप खराब, लोग हो रहे परेशान

Mon, 17 Apr 2023 09:51 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
ग्राम पंचायत खोंड़ा में खराब हैंडपंप। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जिले के ग्रामीण इलाकों में पानी की किल्लत बनी हुई है। गर्मी के मौसम में ग्रामीण पीने के पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। ग्रामीण क्षेत्र में आज भी 478 हैंडपंप मरम्मत व रिबोरिंग के इंतजार में हैं।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण इलाकों में पीने के पानी की सुविधा के लिए हैंडपंप लगाए गए हैं। गर्मी का मौसम शुरू होने के बावजूद इन हैंडपंपों की अभी तक रिबोरिंग और मरम्मत नहीं कराई गई है। इस कारण ग्रामीण इलाकों में पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। राहगीरों को भी पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कई परिषदीय स्कूलों में भी हैंडपंप खराब हैं। इस कारण यहां बच्चों व शिक्षकों को भी पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम पंचायत खोंड़ा के विद्यालय में दोनों ही हैंडपंप खराब हैं। शिकायत करने के बाद भी अभी तक इनको ठीक नहीं कराया गया है। - ललित शर्मा, खोंड़ा
घरों में तो सबमर्सिबल लगी हुई हैं, लेकिन स्कूल में हैंडपंप खराब होने से बच्चे पानी के लिए काफी परेशान रहते हैं। -दिनेश शर्मा, नगला सेवा
विकास खंड - कुल स्थापित हैंडपंप - रीबोर योग्य - मरम्मत योग्य
हसायन - 2685 - 52 - 75
हाथरस 3098 - 2 - 2
मुरसान - 4010 - 38 - 42
सादाबाद - 3435 - 26 - 47
सासनी - 4884 - 51 - 15
सहपऊ - 2905 - 16 - 31
सिकंदराराऊ - 3735 - 45 - 36
कुल - 24752 - 230 - 248

हैंडपंपों को रिबोर व मरम्मत कराने के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। जल्द ही सभी हैंडपंप चालू हो जाएंगे। -सुबोध जोशी, जिला पंचायतराज अधिकारी हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें