फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अटल आवासीय स्कूल में हाथरस के 47 विद्यार्थियों का चयन

Sat, 18 Apr 2026 01:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत संचालित अटल आवासीय विद्यालय में जिले के 47 बच्चों का चयन हुआ है। यह चयन निर्माण श्रमिकों के बच्चों को बेहतर व नि:शुल्क आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन





अलीगढ़ स्थित अटल आवासीय विद्यालय में आयोजित प्रवेश परीक्षा के आधार पर यह चयन किया गया है। इसमें हाथरस के कक्षा छह में 34 बच्चों और कक्षा नौ में 13 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार कक्षा छह में कुल 160 और कक्षा नौ में 63 सीटों के लिए मंडल स्तर पर परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।



कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच हाथरस के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपना चयन सुनिश्चित किया। चयनित विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा, आवास, भोजन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे वे बेहतर वातावरण में पढ़ाई कर सकें। श्रम प्रवर्तन अधिकारी सतेंद्र मिश्र ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। चयनित विद्यार्थियों के अभिभावक भी उनकी उपलब्धि से खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें