नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए हाथरस जिले से 4602 पंजीकरण कराए गए हैं। सर्वाधिक 1129 पंजीकरण अकेले सादाबाद ब्लॉक से कराए गए हैं। ब्लॉक हसायन से 471, हाथरस से 549, सहपऊ से 555, मुरसान से 506, सासनी से 899 और सिकंदराराऊ से 493 आवेदन किए गए हैं। यह आवेदन प्रक्रिया 23 अगस्त तक चली थी।
सादाबाद ब्लाॅक के 1129 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराकर नया रिकाॅर्ड स्थापित किया है। यह अब तक की सबसे अधिक पंजीकरण संख्या है। खंड शिक्षा अधिकारी सादाबाद पूनम चौधरी ने बताया कि टीम भावना के साथ सुनियोजित तरीके से सभी विद्यालयों के समस्त स्टाफ द्वारा विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों को प्रेरित किया गया। नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के नोडल
अधिकारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में नवोदय विद्यालय के प्रति बढ़ती रुचि जागरूकता को दर्शाती है।