फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों को सबक सिखाने को तैयार 450 शक्ति परी

Thu, 25 Jan 2018 01:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
शक्ति परी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मैं शपथ लेती हूं कि शक्ति परी (विशेष पुलिस अधिकारी) बनने के पश्चात पद व प्रतिष्ठा का का समान रूप से ध्यान रखूंगी व नियमों का पालन करूंगी....। जल्द ही इस शपथ के साथ जिले के 94 कॉलेजों की 450 छात्राएं शक्ति परी बन जाएंगी और विशेष पुलिस अधिकारी के तौर पर दूसरी छात्राओं को जागरूक कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस प्रशासन की मदद करेंगी।
विज्ञापन


बुधवार को वूमेन पॉवर हेल्प लाइन के लखनऊ स्थित कार्यालय से सभी छात्राओं के पहचान पत्र संबंधित थानों में पहुंचे जहां से इन पहचान पत्रों को संबंधित कॉलेज तक पहुंचाया गया।

शक्ति परियों के पहचान पत्र पर छात्राओं को विशेष पुलिस अधिकारी दर्शाते हुए उनके नाम के अलावा उनके कॉलेज का नाम भी अंकित है। इसके अलावा पहचान पत्र पर छात्रा के पिता और उनका फोन नंबर भी अंकित किया गया है। इस पहचान पत्र के वैधता 31 दिसंबर 2012 तक है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए यूपी पुलिस ने वूमेन पॉवर हेल्प लाइन नंबर 1090 जारी किया है। हेल्पलाइन नंबर 1090 को प्रभावी बनाने के लिए बीते साल पुलिस अधिकारियों ने स्कूल, कॉलेजों में छात्राओं को जागरूक किया था और प्रत्येक स्कूल, कॉलेज से पांच छात्राओं को पॉवर एंजिल यानी शक्ति परी बनाने का निर्णय लिया गया था। शक्ति परी बनने के लिए सैकड़ों छात्राओं ने आवेदन किए थे।
विज्ञापन


अब शक्ति परी बनीं छात्राएं पुलिस की मदद तो करेंगी ही बल्कि दूसरी लड़कियों का सहारा भी बनेंगी। हालांकि इसके लिए उन्हें कोई वेतन नहीं दिया जाएगा, लेकिन विशेष पुलिस अधिकारी के तौर पर सराहनीय काम करने के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। शक्ति परी बनीं छात्राएं अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए पुलिस की मदद कर सकेंगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें