फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सासनी में अक्तूबर में मिले टीबी के 45 मरीज, उपचार शुरू

Sun, 01 Nov 2026 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : ARchive
विज्ञापन
सासनी। कस्बे एवं ग्रामीण क्षेत्र में टीबी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अक्तूबर माह में अब तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीबी के 45 मरीज चिह्नित किए गए हैं, जिनका उपचार शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि फेफड़ों में एक्स-रे के दौरान दिखने वाला हर धब्बा टीबी का संकेत नहीं होता। यह किसी अन्य संक्रमण या बीमारी के कारण भी हो सकता है, इसलिए बलगम एवं अन्य चिकित्सकीय जांच के बिना टीबी का उपचार शुरू नहीं करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि सीएचसी पर टीबी की जांच और दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध हैं। सरकार की ओर से मरीजों को पौष्टिक आहार के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जा रही है। लगातार तीन सप्ताह या उससे अधिक खांसी, वजन घटना, बुखार, रात में पसीना, बलगम में खून और सीने में दर्द टीबी के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तत्काल जांच कराएं। उन्होंने लोगों से टीबी के प्रति जागरूक रहने और समय पर उपचार कराने की अपील की, ताकि भारत को टीबी मुक्त बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें