फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: स्थानांतरित अंत: जनपदीय 43 शिक्षक हुए कार्यमुक्त, बीएलओ ड्यूटी-निर्वाचन कार्य से भी हटाया

Sun, 28 Jan 2024 04:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के 43 शिक्षक-शिक्षिकाओं का अंत: जनपदीय स्थानांतरण किया गया। ऐसे शिक्षक-शिक्षिकाओं को कार्यमुक्त कर दिया गया है। साथ ही बीएलओ व निर्वाचन के कार्यों कर में लगे शिक्षकों को भी कार्य मुक्त करने और उनकी जगह कार्यभार ग्रहण करने वाले शिक्षक की ड्यूटी पत्र निर्गत कराए जाने के संबंध में निर्देश किए गए हैं।
विज्ञापन
स्थानांतरण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा पारस्परिक अंत: जनपदीय स्थानान्तण प्रक्रिया बीएलओ ड्यूटी, निर्वाचन कार्य, आकादमिक रिसोर्स पर्सन, अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षिका तथा महिला शिक्षिकाओं जो प्रसूति/मातृत्व अवकाश पर हैं। उन्हें कार्यमुक्त एवं कार्यभार ग्रहण कराने के संबंध में दिए गए निर्देशों को लेकर 28 जनवरी को हाथरस जिले के 43 शिक्षक-शिक्षिकाओं को कार्य मुक्त कर दिया गया।

विज्ञापन


बीते दिनों शासन द्वारा बीएलओ, निर्वाचन कार्य का निर्वहन करने वाले शिक्षक एवं शिक्षिका को निर्वाचन आयोग के निर्देश में जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला मजिस्ट्रेट की सहमति के उपरान्त परस्पर स्थानान्तरित अर्ह शिक्षक एवं शिक्षिका को कार्यमुक्त एवं कार्यभार ग्रहण कराने के निर्देश दिए थे। शासन द्वारा जारी किए गए निर्देशन में कहा था कि शिक्षक एवं शिक्षिका (अकादमिक रिसोर्स पर्सन) के दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं की सहमति प्राप्त कर, उनकी सहमति के क्रम में अकादमिक रिसोर्स पर्सन के दायित्व से मुक्त करते हुए परस्पर स्थानान्तरित अर्हज शिक्षक एवं शिक्षिका को कार्यमुक्त एवं कार्यभार ग्रहण कराने की कार्यवाही की जाए। शिक्षक एवं शिक्षिका जिनके द्वारा अवकाश के उपरान्त नियमानुसार कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है, को परस्पर स्थानान्तरित अर्ह शिक्षक, शिक्षिका को कार्यमुक्त एवं कार्यभार ग्रहण कराने की कार्यवाही की जाएगी।

शिक्षक एवं शिक्षिका निलंबन के फलस्वरूप बिना दण्ड के बहाल किए गए हैं। उनके विद्यालय परिवर्तन नहीं हुआ है, को परस्पर स्थानान्तरित अर्ह शिक्षक एवं शिक्षिका को कार्यमुक्त एवं कार्यभार ग्रहण कराने की कार्यवाही की जाए। अन्त: जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण के फलस्वरूप ऐसे शिक्षक एवं शिक्षिका जो कार्यमुक्त नहीं होना चाहते हैं, के प्रत्यावेदन व स्पष्टीकरण प्राप्त कर 20 जनवरी 2023 द्वारा गठित समिति के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु कारण सहित विवरण दो दिवस में उपलब्ध कराया जाए, ताकि ऐसे शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के प्रत्यावेदन व स्पष्टीकरण समिति के समक्ष ससमय प्रस्तुत किए जा सकें। इस संबंध में शासन निर्देशन देते हुए कहा था कि साथ ही साथ यह भी निर्देश प्रदान किए जाते है कि छात्र-छात्राओं के शैक्षिक हित के दृष्टिगत परस्पर स्थानान्तरित शिक्षक एवं शिक्षिका को कार्यमुक्त एवं कार्यभार ग्रहण कराने की कार्यवाही अवकाश के दिन 28 जनवरी तक पूर्ण कर ली जाए। 
विज्ञापन


शासन के निर्देश के क्रम में  बीएलओ व निर्वाचन के कार्यों कर में लगे शिक्षकों को कार्य मुक्त करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा प्रदत्त अनुमति के अनुक्रम में निर्देश दिया कि शिक्षक व शिक्षिकाओं को 28 जनवरी को नियमानुसार कार्यमुक्त एवं कार्यभार ग्रहण कराने की कार्रवाई करते हुए अवगत कराएं। साथ ही लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के बीएलओ ड्यूटी में तैनात शिक्षकों के स्थान पर उनकी जगह कार्यभार ग्रहण करने वाले शिक्षक की ड्यूटी पत्र निर्गत कराए जाने के संबंध में तत्काल संबंधित एसडीएम से संपर्क कर ड्यूटी पत्र निर्गत कराना सुनिश्चित करें। इस पर जिले के 43 शिक्षकों को कार्य मुक्त कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें