फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्याम सरोवर से हटाया जाएगा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मथुरा रोड स्थित श्याम सरोवर का एसडीएम सदर नीतीश कुमार सिंह व पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा निरीक्षण किया। चेयरमैन ने एसडीएम सदर को विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारी दी। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि उपरोक्त स्थल हिंदू धर्म की भावनाओं से जुड़ा हुआ है।

पिछले कई वर्षों से अपने सौंदर्यीकरण की राह देख रहा है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद बोर्ड द्वारा भी स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है। पूर्व में उपरोक्त स्थल से अतिक्रमण हटाए जाने एवं रास्ता आदि की सुविधा के लिए कई बार पत्राचार किया जाता रहा है, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पालिकाध्यक्ष द्वारा अतिक्रमण, रास्ता एवं स्थल पर पशुओं के अवशेष पड़े रहने संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरमैन द्वारा बताया गया कि पालिका परिषद द्वारा स्थल पर हो रहे जलभराव को समाप्त करने के लिए अस्थायी पंपिंग स्टेशन बनवाकर जलनिकासी का काम कराया जा रहा है। एसडीएम सदर ने कहा कि मेडिकल वेस्ट ले जाने वाले वाहन उपरोक्त स्थल से पशुओं के मलबे को हटाएंगे। रास्ते के संबंध में भी कार्रवाई की जाएगी। जिन लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, वह अपने अतिक्रमण स्वयं हटा लें, अन्यथा प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके अवर अभियंता (जल) अनार सिंह, सफाई निरीक्षक राम बहादुर, अनिल कुमार, कानूनगो मदन मोहन शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें